हरदोई: छत पर युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। युवक का शव उसके घर की छत पर पड़ा हुआ पाया गया। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं इलाके के लोग इसे होनी और अनहोनी से जोड़ते हुए अटकलें लगा रहे है। बताया गया है …

हरदोई। युवक का शव उसके घर की छत पर पड़ा हुआ पाया गया। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं इलाके के लोग इसे होनी और अनहोनी से जोड़ते हुए अटकलें लगा रहे है।

बताया गया है कि रविवार की देर शाम बिलग्राम कोतवाली के ससेडा मजरा परचल रसूलपुर निवासी दिव्यांशु शुक्ला पुत्र ओम प्रकाश शुक्ला का शव उसी के घर की छत पर पड़ा हुआ पाया गया। बताते है कि दिव्यांशु काफी देर से कही लापता हो गया था। उसकी इधर-उधर तलाश की जा रही थी।उसकी तलाश में मारे-मारे फिर रहे पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर एसआई शिव कुमार ऩे अपनी टीम के मौके पर पहुंचें।

जहां छानबीन के दौरान दिव्यांशु का शव छत पर पड़ा मिला।शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दिव्यांशु दो भाई थे। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह अपने पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। शव मिलने पर वहां के लोग इसे होनी या अनहोनी से जोड़ते हुए आपस में तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: आर्थिक तंगी के कारण मां-बाप, दो बेटों-बहुओं और पोते का शव एक ही गड्ढे में दफनाया गया

संबंधित समाचार