बहराइच: 13 मई को नेपाल में निकाय चुनाव, रात 12 बजे से दोनों देशों की सीमा पर बंद हो जाएगा आवागमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नेपाल में 13 मई को निकाय चुनाव होना है। इसके लिए रात 12 बजे से भारत नेपाल की सीमा पर दोनों देशों के लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। 72 घंटे तक सीमा पर आवागमन बंद रहेगा। चुनाव के बाद शुक्रवार शाम को पुनः बॉर्डर खोला जाएगा। नेपाल में 13 मई …

बहराइच। नेपाल में 13 मई को निकाय चुनाव होना है। इसके लिए रात 12 बजे से भारत नेपाल की सीमा पर दोनों देशों के लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। 72 घंटे तक सीमा पर आवागमन बंद रहेगा। चुनाव के बाद शुक्रवार शाम को पुनः बॉर्डर खोला जाएगा।

नेपाल में 13 मई को निकाय चुनाव  होना है। इसके लिए एक हफ्ते पूर्व भारत और नेपाल के अधिकारियों और पुलिस टीम की संयुक्त बैठक नानपारा तहसील के अगैया में हुई थी। जिसमें सुरक्षा के साथ निकाय चुनाव को लेकर वार्ता हुई थी। नेपाल में निकाय चुनाव को देखते हुए दोनों देश के अधिकारियों ने मंगलवार रात 12बजे से सीमा पर आवागमन बंद करने पर सहमति जताई। यानी बुधवार से भारत और नेपाल के लोगों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगा।

चुनाव संपन्न होने में के बाद शुक्रवार शाम पांच बजे से भारत नेपाल के यात्रियों के लिए आवागमन पुनः बहाल कर दिया जायेगा। 72 घंटे सीमा पूरी तरह से बंद रहेगा। सिर्फ आकस्मिक सेवाएं संचालित रहेंगी। नेपाल में निकाय चुनाव को लेकर भारत और नेपाल के अधिकारी तथा पुलिस सुरक्षा बलों के साथ मुस्तैद रहेंगे।

पढ़ें- असम में शाह ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति की समीक्षा की 

संबंधित समाचार