बहराइच: करोड़ों के मादक पदार्थ के साथ छह आरोपी गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। दरगाह पुलिस ने जांच के दौरान 153 किलो गांजा के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त चार बाइक, गांजा, मोबाइल समेत अन्य सामान पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजा की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए अंतरराष्ट्रीय बाजार में है। पुलिस अधीक्षक …

बहराइच। दरगाह पुलिस ने जांच के दौरान 153 किलो गांजा के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त चार बाइक, गांजा, मोबाइल समेत अन्य सामान पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजा की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए अंतरराष्ट्रीय बाजार में है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में दरगाह थानाध्यक्ष मनोज कुमार, उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह, कौशर अली, राम किशोर, जितेंद्र, आशीष और शुभम मंगलवार तड़के दरगाह रोड पर आने जाने वाले लोगों की जांच कर रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बाइक सवार चार लोग आते दिखे। जिस पर सभी को रोक कर तलाशी ली गई तो बाइक सवारों के पास मौजूद बोरी में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

इस पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान सभी गांजा का लाइसेंस नहीं दिखा सके। इस पर दरगाह पुलिस सभी को थाने लाई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

इनकी पहचान राजकुमार उर्फ राजू निवासी पतरहिया, बौरा पुत्र मनोरथ निवासी राढन टोला, राजू वर्मा पुत्र ज्वाला प्रसाद नई बस्ती हसनगंज, विनोद पुत्र हरद्वारी पासी बगियापुरवा नानपारा, रामू सोनी पुत्र सुंदर सोनी हसनगंज और मुकेश निषाद पुत्र मिहीलाल निवासी हसनगंज तुसली टाकीज नानपारा के रूप में हुई है।

एसपी ने बताया बरामद डेढ़ क्विंटल गांजा, चार चार बाइक, छह मोबाइल और तीन इलेक्ट्रिक तराजू सीज कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड़ रुपए है।

पढ़ें- हरदोई: पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, लाखों का मादक पदार्थ बरामद

संबंधित समाचार