पीलीभीत: जिले में सूदखोरों का आतंक, एसपी कार्यालय के बाहर किसान ने खाया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। शासन भले ही जिला स्तर पर जनसुनवाई और शिकायतों के निस्तारण के प्रति गंभीर हो। मगर, जनपद स्तर पर खासकर पुलिस विभाग में फरियादियों को टालने के सिलसिला जारी है। ब्याज समेत उधार ली गई रकम चुकता करने के बाद भी सूदखोर ने दलित किसान का ट्रैक्टर वापस नहीं किया। चक्कर लगाने …

पीलीभीत, अमृत विचार। शासन भले ही जिला स्तर पर जनसुनवाई और शिकायतों के निस्तारण के प्रति गंभीर हो। मगर, जनपद स्तर पर खासकर पुलिस विभाग में फरियादियों को टालने के सिलसिला जारी है। ब्याज समेत उधार ली गई रकम चुकता करने के बाद भी सूदखोर ने दलित किसान का ट्रैक्टर वापस नहीं किया। चक्कर लगाने के बाद भी बीसलपुर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। हताश किसान से एसपी कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश कर दी। जिसके बाद पुलिस के होश उड़ गए।

पीड़ित को जिला अस्पताल से रेफर करने के बाद बरेली भर्ती कराया गया है। आनन फानन में एम्बुलेंस बुलाकर किसान को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बरेली रेफर कर दिया है। पीड़ित की हालत नाजुक बनी है। वहीं, अब तहरीर पर सूदखोर के एफआईआर की तैयारी की जा रही है। एसपी दिनेश कुमार ने इसके निर्देश दिए हैं। घटना से पुलिस विभाग में खलबली मची रही।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: हाईवे पर रफ्तार के कहर से अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों की गई जान

 

संबंधित समाचार