रायबरेली: एडीजी ने किया शहर कोतवाली का निरीक्षण, साफ सफाई का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। अपर पुलिस महानिदेशक बृजभूषण ने मंगलवार को शहर कोतवाली का निरीक्षण किया है, और पुलिसिंग को परखा है। एडीजी मंगलवार को शहर कोतवाली पहुंचे। जहां पर उन्होंने सबसे पहले कोतवाली की साफ सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता को भी देखा है। एडीजी ने अभिलेखों के रख रखाव और …

रायबरेली। अपर पुलिस महानिदेशक बृजभूषण ने मंगलवार को शहर कोतवाली का निरीक्षण किया है, और पुलिसिंग को परखा है। एडीजी मंगलवार को शहर कोतवाली पहुंचे। जहां पर उन्होंने सबसे पहले कोतवाली की साफ सफाई का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता को भी देखा है। एडीजी ने अभिलेखों के रख रखाव और विवेचना के प्रगति की समीक्षा की है। उन्होंने जनशिकायस्तों के निस्तारण की प्रक्रिया भी देखी है।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए एडीजी ने बताया कि साइबर और महिलाओं से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए है । पेशेवर और गिरोह बंद अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए गए है। पुलिस कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी काम हुआ है। आम जनता के साथ थानों में अच्छा बरताव हो, इसके लिए भी कड़े निर्देश दिए गए है।

पढ़ें-इटावा: शुरू हुआ लाउडस्पीकर निरीक्षण अभियान, दिए गए यह निर्देश

संबंधित समाचार