प्रतिस्पर्धा की दौड़ में खुद को बेहतर साबित करने का संकल्प करें छात्र: रंजना चौधरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सरकार सभी को आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। इस अवसर का सदुपयोग करें। छात्र खुद को स्पर्धा की दौड़ में बेहतर साबित करें, इसलिए स्नातक छात्रों को मोबाइल फोन व टैबलेट दे रही है । यह विचार जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने मंगलवार को जिले के सेमरी गांव स्थित पराग महाविद्यालय …

रायबरेली। सरकार सभी को आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। इस अवसर का सदुपयोग करें। छात्र खुद को स्पर्धा की दौड़ में बेहतर साबित करें, इसलिए स्नातक छात्रों को मोबाइल फोन व टैबलेट दे रही है । यह विचार जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने मंगलवार को जिले के सेमरी गांव स्थित पराग महाविद्यालय में बच्चों को स्मार्ट फ़ोन वितरित करते हुए व्यक्त किए।

बच्चों को स्मार्ट फोन देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने नसीहत दी कि इसका सदुपयोग करें, कहीं से भी इसका दुरपयोग न हो। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि आपको अपना भविष्य स्वयं तय करना है, आपके अभिभावक व सरकार केवल आपकी मदद कर सकते है। मेहनत आपको करनी है और अपनी राह भी आपको ही तय करनी है। उधर ऊंचाहार के राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने स्नातक छात्रों को स्मार्ट फ़ोन का वितरण किया है।

उन्होंने सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश व देश की सरकार ने भारत को समृद्ध बनाने के लिए कई कार्यक्रम तय किए है। इसी क्रम में स्मार्ट फ़ोन दिए जा रहे है। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डा राजेश यादव ने कहा कि कालेज को बेहतर वातावरण देने के लिए काम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: छात्राओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा