संभल : रास्ते में महिला से छेड़छाड़, घर आकर दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें पीड़िता ने बताया कि सोमवार की देर शाम को वह अपने देवर महिपाल के घर से आ रही थी। रास्ते में गांव निवासी विशन सिंह पुत्र मोहनलाल मिल गया और उसका पीछा करने लगा। कुछ ही …

संभल, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें पीड़िता ने बताया कि सोमवार की देर शाम को वह अपने देवर महिपाल के घर से आ रही थी। रास्ते में गांव निवासी विशन सिंह पुत्र मोहनलाल मिल गया और उसका पीछा करने लगा।

कुछ ही दूरी पर जाकर उसने उसे पीछे से पकड़ लिया और जंगल की ओर खींचकर ले जाना लगा। खींचातानी में उसके कपड़े फट भी गए। उसके शोर मचाने पर उसके पति व बेटा अरविंद मौके पर पहुंचे और उन्होंने उसे बचाया, जिसकी शिकायत उसके पति ने घर पहुंचकर आरोपी के पिता से की।

शिकायत को सुनकर वह गाली गलौज करने लगे और पति को घर से भगा दिया। मंगलवार की सुबह आरोपी का भाई चरनसिंह व उसका पिता घर पर आए और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:- लखीमपुर-खीरी: कोर्ट में पेश होते समय जब तिकुनियां हिंसा के मुख्य आरोपी मंत्री पुत्र ने मूछों पर दिया ताव

संबंधित समाचार