पंजाब में PSSSB ने इन पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंजाब। अगर आप पंजाब में नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विलेज डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजर यानी वीडीओ  के 792 पद भरे जाएंगे। वे योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे …

पंजाब। अगर आप पंजाब में नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विलेज डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजर यानी वीडीओ  के 792 पद भरे जाएंगे। वे योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे लिंक एक्टिव होते ही जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बता दें इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2022 से शुरू होगी। ऑनलाइन ओवदन के लिए उम्मीदवार पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पीएसएसएसबी वीडीओ भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कम्प्यूटर अप्लीकेशन में डिप्लोमा होना भी जरूरी है। उम्मीदवारों को पंजाबी विषय के साथ 10वीं पास होना चाहिए।

वहीं इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपये से 63200 रुपये की सैलरी मिलेगी। आवेदन के दौरान सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये देने होंगे। वहीं एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 250 रुपये देने होंगे। वहीं ईएसएम वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। लिखित परीक्षा, ऑनलाइन टेस्ट, स्किल टेस्ट और ऑनलाइन इंटरव्यू के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

 

 

संबंधित समाचार

करंट अफेयर्स

करंट अफेयर्स

जॉब अलर्ट

जॉब अलर्ट