मथुरा: 104 में से केवल 16 नालों की ही अब तक हुई सफाई, मेयर ने किया निरीक्षण
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में नगर निगम के मेयर ने मानसून से पहले सभी नालों तली झाड़ की सफाई के निर्देश दिए हैं। नगर निगम क्षेत्र में 104 नाले हैं। शहर के इन छोटे बड़े 104 नालों के जरिए गंदा पानी सीवेज ट्रिटमैंट प्लांट में जाता है। मगर, यह नाले गंदगी से अटे पड़े होने के कारण …
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में नगर निगम के मेयर ने मानसून से पहले सभी नालों तली झाड़ की सफाई के निर्देश दिए हैं। नगर निगम क्षेत्र में 104 नाले हैं। शहर के इन छोटे बड़े 104 नालों के जरिए गंदा पानी सीवेज ट्रिटमैंट प्लांट में जाता है। मगर, यह नाले गंदगी से अटे पड़े होने के कारण बारिश के मौसम में लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं।
मंगलवार तक नगर निगम महज 16 नालों की ही सफाई कर पाया। यानी करीब 15 प्रतिशत नाले ही साफ हुए हैं। अभी करीब 85 नालों की सफाई होना बाकी है। नगर निगम सीमा में 8 बड़े नाले हैं यह काफी गहरे और चौड़े हैं।
नालों की सफाई के चल रहे कार्य का निरीक्षण करने के लिए नगर निगम के मेयर मुकेश आर्य बन्धु शहर के दौरे पर निकले। मेयर ने बीएसए नाला, डीग गेट नाला, सौंख रोड पर निरीक्षण किया। मेयर के निरीक्षण के दौरान उनके साथ निगम के अधिकारी भी थे।
पढ़ें- बाराबंकी: शहर में गंदगी और खुले पड़े नाले डेंगू ,मलेरिया जैसी बड़ी बीमारियों को दे रहे दावत
