अमरोहा : दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी को बंधक बनाकर लूटे 20 लाख के आभूषण, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दिनदहाड़े सर्राफा बाजार ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। आभूषण पॉलिश करने वाले व्यापारी को बंधक बनाकर करीब 20 लाख के आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी बिट्ठल राव में बताया कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की है। सूचना मिलते …

अमरोहा, अमृत विचार। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दिनदहाड़े सर्राफा बाजार ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। आभूषण पॉलिश करने वाले व्यापारी को बंधक बनाकर करीब 20 लाख के आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी बिट्ठल राव में बताया कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की है। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर सीओ विजय राणा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए है।

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार की है। बुधवार सुबह बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशो ने मोहल्ला कटरा गुलाम अली निवासी बिट्ठल राव चांदी जो सोने के जेवरात बनाने व आभूषण को गलाने का काम करते हैं, उसको बंधक बना लिया। तमंचे के बल पर जेवरात लूट लिए।

विरोध पर बदमाशों से बिट्ठल राव की जमकर पिटाई की। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। दिनदहाडे अंजाम दी गई इस घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि लूट की घटना में संलिप्त बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- बहराइच: नदी में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान

संबंधित समाचार