बस्ती: गर्लफ्रेंड को मोबाइल फोन देने के लिए की चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बस्ती। जिले के पैकोलिया क्षेत्र में गर्लफ्रैंड को महंगा मोबाइल फोन उपहार में देने के लिये दो युवकों ने क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों पर हाथ साफ किया मगर पुलिस के हत्थे चढ़ने से उनके अरमान धरे के धरे रह गये। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया …
बस्ती। जिले के पैकोलिया क्षेत्र में गर्लफ्रैंड को महंगा मोबाइल फोन उपहार में देने के लिये दो युवकों ने क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों पर हाथ साफ किया मगर पुलिस के हत्थे चढ़ने से उनके अरमान धरे के धरे रह गये। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि अनिकेत सिंह उर्फ कल्लू और नंदलाल उर्फ नंदू ग्राम बड़ेरिया के निवासी है जिन्होने गर्लफ्रैंड को मोबाइल फोन उपहार में देने का वादा किया था और इसके लिये दोनों ने बाइक चोरी की मगर पुलिस की सक्रियता से उन्हे जल्द ही धर दबोचा गया और चोरी की गयी मोटर साइकिलें बरामद कर ली गयीं है।
उन्होंने नबताया कि इन लोगो के विरूद्व मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया गया कि गर्लफ्रेंड को मोबाइल व गिफ्ट देने के लिए उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी कर लिया। इसके पहले भी वे अपना जेब खर्च चलाने के लिए छोटी-छोटी चोरी किया करते रहे है।
पढ़ें-बुलंदशहर: बर्खास्त सिपाही की हत्या, जिले में फैली सनसनी
