हरदोई: बाइक सवार को बचाने मे डंपर, टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत, तीन की मौत, दस घायल
हरदोई। थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाइवे मार्ग पर कुईयाखेड़ा गांव के पास बुधवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में टेंपो और डंपर की भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक समेत टेंपो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। …
हरदोई। थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाइवे मार्ग पर कुईयाखेड़ा गांव के पास बुधवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में टेंपो और डंपर की भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक समेत टेंपो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों को सीएचसी हरपालपुर तथा सीएचसी सवायजपुर में भर्ती कराया गया। जहां से 5 को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
लोनार थाना क्षेत्र के सौरंगपुर गांव निवासी बाइक चालक सुखदेव बेटा रामपाल अपनी भतीजी की गुरुवार को होने वाली शादी के लिए सवायजपुर बाजार में सामान लेने जा रहा था। बाइक सवार को बचाने में सवायजपुर से आ रहे टेंपो से हरपालपुर से आ रहे डंपर की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार सुखदेव व टेंपो में सवार अपने चचेरे भाई की शादी में ग्राम धनीपुवा थाना बिलग्राम में अपने चचेरे भाई की शादी में जा रही मूर्ति देवी पत्नी मुंशीलाल ग्राम गधिया थाना पाली इनका 8 साल बेटा सचिन बेटा की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि टेंपो में सवार रागिनी पुत्री मुंशीलाल, प्रशांत बेटा मुंशीलाल निवासी गधिंया थाना पाली,सुरेश बेटा पतिराखन ग्राम बैरिया थाना पाली,अनूप बेटा मदनपाल निवासी लट्ठपुरा,अवनीश बेटा अंगने अपनी मां सीता निवासी भरखनी,गीता पत्नी अजय कुमार निवासी ग्राम लमकन, टैपों चालक ज्ञानेंद्र बेटा तेजप्रताप निवासी ग्राम नगरा थाना लोनार व विनय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
दुर्घटना की सूचना पर एसडीएम सवायजपुर राकेश सिंह,प्रभारी निरीक्षक हरपालपुर उमाकांत दीपक व प्रभारी निरीक्षक लोनार इंद्रेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी घायलों को सीएचसी सवायजपुर व हरपालपुर में भर्ती कराया गया। जहां से पांच घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पढ़ें-हरदोई। टेंपो सवार लोगों को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, 5 घायल, 3 की मौत
