बहराइच: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गीत पाठशाला का जरवल में शुभारंभ, स्नेह मिलन के साथ हुआ ध्वजारोहण
बहराइच। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को जरवल रोड रेलवे स्टेशन के निकट गीत पाठशाला का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बहनों स्नेह मिलन के साथ ध्वजारोहण किया। जरवल विकास खंड के जरवल रोड रेलवे स्टेशन स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रागडगंज की ओर से बुधवार को नए गीत पाठशाला का शुभारंभ हुआ। अतिथि …
बहराइच। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को जरवल रोड रेलवे स्टेशन के निकट गीत पाठशाला का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बहनों स्नेह मिलन के साथ ध्वजारोहण किया।
जरवल विकास खंड के जरवल रोड रेलवे स्टेशन स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रागडगंज की ओर से बुधवार को नए गीत पाठशाला का शुभारंभ हुआ। अतिथि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, भाकियू टिकैत के जीलाध्यक्ष मोहन लाल वर्मा भाजपा के युवा नेता पूरन सिंह रहे। अतिथियों को बुकें भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों ने नए गीत पाठशाला का उद्घाटन फीता काट कर किया।
सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके सुनीता बहन ने उद्बोधन में कहा कि यह विश्व विद्यालय विश्व के 140 देशों में वर्ष 1936 से निःशुल्क रूप से मानव के सर्वांगीण विकास के लिये लोगों को सुशिक्षित कर रहा है। कहा कि विश्व विद्यालय बिना कोई भेदभाव किये सभी जाति धर्म सम्प्रदाय ऊँच नीच सभी को सर्वश्रेष्ठ परमात्म ज्ञान से मानव को जागरूक करता है।
उक्त अवसर पर रगडगंज सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका वीके सुनीता दीदी, बीके योगिनी बहन,बीके शिवानी बहन, बीके संजू एवं झांसी से बीके सुधांशु, पंजाब से बीके जेपी कृष्णा गोपाल, रामू, सोनी गुप्ता, रामू, किसान इंटर कॉलेज के अध्यापक ओम प्रकाश गुप्ता, सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रबंधक शिव सिंह यादव, वी के अमरनाथ विश्वकर्मा, सुमित्रा दीदी करनैलगंज सेंटर की संचालिका बनारसीदास गुप्ता, श्रीचंद जैन रामू गुप्ता मौजूद रहे।
