मेरठ: तेज धूप से 43 डिग्री तक पहुंचा तापमान, लोग गर्मी से बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले में घर से बाहर निकलते ही तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है गर्मी अपने चरम पर है। लू से राहत तो है मगर धूप और उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। तेज धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना और काम करना मुश्किल हो गया …

मेरठ। जिले में घर से बाहर निकलते ही तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है गर्मी अपने चरम पर है। लू से राहत तो है मगर धूप और उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। तेज धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना और काम करना मुश्किल हो गया है। बतादें कि मंगलवार को शहर में पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया जबकि आज बुधवार को सुबह से 38 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है।

पिछले कई दिनों से लू तो नहीं चल रही लेकिन तापमान ज्यादा होने के कारण लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। हालात यह है कि उमस के चलते जल्दी पसीना आ रहा है। आने वाले दिनों में तापमान के साथ उमस में भी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

बतादें कि मौसम वैज्ञानिक एन सुभाष के अनुसार आने वाले दिनों गर्म हवाएं चलेंगी। जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। फसलों को गर्मी से बचाने के लिए उसके ऊपर ग्रीन हाउस तैयार कर सकते हैं। सब्जियों के लिए इतनी तेज धूप नुकसानदायक हो सकती है। और वहीं बच्चों, पशुओं और पेरेट्स को भी इस धूप गर्मी से बचने की जरूरत है।

धूप के कारण पसीना अधिक निकल रहा है इसलिए पानी की कमी शरीर में न होने दें। शरीर को पानी पूर्ण मात्रा में पानी देते रहे। बुधवार सुबह से धूप निकली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन का तापमान 45डिग्री तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों की बात करें तो तापमान एक बार फिर बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। उमस और रहेगी और गर्मी से परेशानी बढेगी।

पढ़ें-यूपी: गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, आज राजधानी समेत अन्य जिलों में चलेंगी ठंडी हवाएं

संबंधित समाचार