श्रीलंका के चुनाव आयोग का एलान, समय से पहले नहीं होंगे चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका चुनाव आयोग प्रमुख निमल पुचिहेवा ने बुधवार को यह कहते हुए देश में शीघ्र चुनाव कराने से इंकार कर दिया कि मौजूदा अशांति के मद्देनजर चुनावों के लिए यह उपयुक्त समय नहीं है। पुचिहेवा ने ‘द आइलैंड’ समाचारपत्र से कहा कि चुनाव आयोग का मानना है कि यह समय संसदीय चुनावों के लिए …

कोलंबो। श्रीलंका चुनाव आयोग प्रमुख निमल पुचिहेवा ने बुधवार को यह कहते हुए देश में शीघ्र चुनाव कराने से इंकार कर दिया कि मौजूदा अशांति के मद्देनजर चुनावों के लिए यह उपयुक्त समय नहीं है। पुचिहेवा ने ‘द आइलैंड’ समाचारपत्र से कहा कि चुनाव आयोग का मानना है कि यह समय संसदीय चुनावों के लिए अनुकूल नहीं है और गत सोमवार की घटना नहीं हुई होती तो भी चुनाव नहीं कराये जा सकते थे।

सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के आवास पर हमला कर उसमें आग लगा दी थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में देश में सरकार चलाने के लिए सर्वदलीय अंतरिम व्यवस्था पर आम सहमति होनी चाहिए और चुनाव से पहले तक आर्थिक संकट को दूर करने के लिए ठोस उपाय अपनाये जाने चाहिए।

उन्होंने मौजूदा संकट के समाधान के लिए राजनीतिक, चुनावी और संवैधानिक सुधारों का पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में अब तक की हिंसा में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और करीब 200 लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- Sri Lanka Crisis : श्रीलंका में विरोध प्रदर्शन जारी, प्रदर्शनकारियों ने अब तक 50 से अधिक नेताओं के घर फूंके

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज