यूपी के मेडिकल स्टोरों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे : डॉ. शुचिता
बाराबंकी। जल्द ही प्रदेश के मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य कर दिए जायेंगे। प्रतिबंधित नशीले ड्रग की आदतें बच्चों में देखी जा रही है। उसकी रोक थाम के लिए मेडिकल स्टोर् को दुकान के सामने एक सूची अनिवार्य रूप से चस्पा करनी होगी कि नाबालिगों के लिए वह दवा पूरी तरह से प्रतिबंधित है। …
बाराबंकी। जल्द ही प्रदेश के मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य कर दिए जायेंगे। प्रतिबंधित नशीले ड्रग की आदतें बच्चों में देखी जा रही है। उसकी रोक थाम के लिए मेडिकल स्टोर् को दुकान के सामने एक सूची अनिवार्य रूप से चस्पा करनी होगी कि नाबालिगों के लिए वह दवा पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यह बातें कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में उत्तर प्रदेश प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने पत्रकार वार्ता में कहीं।
डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने आगे कहा आयोग की मंशा है प्रदेश में ‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान’ चला कर समाज को जागरूक किया जाये। डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला मिले इसको लेकर आयोग अपने तंत्र से मानीटरिंग भी करा रही है। डॉक्टर चतुर्वेदी ने इसके पूर्व जिले के आला अफसरों के साथ बाल सुधार कार्यक्रमों की समीक्षा की।
बाल थाने की पुलिस यूनिफार्म होगी अलग
डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने बताया पुलिस थानों में व्यवहारिक दिक्कत ये आ रही है कि बाल अपराध होने पर पीड़ित पुलिस यूनिफार्म देखकर डर जाता है पुलिस अधिकारियों से इस विषय पर बात चल रही है कि बाल थाने अलग स्थापित हो जहां बाल अपराध और समस्याओं से जुड़ी सभी शिकायतों का एक साथ समाधान एक ही थाने से किया जा सके आयोग वन स्टाफ सेंटर पर विचार कर रही है ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है इसको लेकर विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री से मीटिंग के बाद मंजूरी मिलते ही मूर्त रूप दिया जायेगा।
संप्रेषण गृह से स्वयं सहायता समूह को जोड़ा जायेगा
बाल आयोग की सदस्य ने कहा कि प्रदेश के सभी संप्रेषण गृहों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जायेगा। कौशल विकास मिशन के माध्यम से ट्रेनिंग दे संप्रेषण गृह में रह रही बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास आयोग काम कर रहा है। इससे जहां बालिकाओं का आग्रह रचनात्मक वृत्तियों में लगेगा वहीं हुनर सीख कर वे खुद को आत्मनिर्भर बनाने में कामयाब हो सकेगी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: मेडिकल कॉलेज में दो चिकित्सकों के बीच फिर हुई मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
