बरेली: छत पर सो रही महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। छत पर बच्चों के साथ सो रही महिला के साथ पड़ोसी से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचने पर बच्चे जाग गए तो आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने संबंधी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय …

बरेली, अमृत विचार। छत पर बच्चों के साथ सो रही महिला के साथ पड़ोसी से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचने पर बच्चे जाग गए तो आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने संबंधी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में मामले की शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एसएसपी ने सीओ आंवला को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सिरौली की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति बीते दिनों एक मामले में गिरफ्तार हो गया था, तब से वह जेल में है। आरोप है कि वह 29 अप्रैल की रात में पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: खटारा एंबुलेंस मामले में बोले सीएमओ-दोषियों पर होगी कार्रवाई, दो दिन के अंदर सभी एंबुलेंसों की कराई जाएगी जांच

संबंधित समाचार