बरेली: अब अस्पताल ही नहीं फोन पर भी मिलेगा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। अब एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में आने वाले मरीजों को ओपीडी की परामर्श सुविधा अब घर बैठे ही मिल रही है। यह पहल टेली मेडिसिन सेवा के तहत की गई है। प्रबंधन के अनुसार इससे अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ भी कम हो रही है। वहीं घर बैठे ही विशेषज्ञ चिकित्सक …

बरेली,अमृत विचार। अब एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में आने वाले मरीजों को ओपीडी की परामर्श सुविधा अब घर बैठे ही मिल रही है। यह पहल टेली मेडिसिन सेवा के तहत की गई है। प्रबंधन के अनुसार इससे अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ भी कम हो रही है। वहीं घर बैठे ही विशेषज्ञ चिकित्सक के परामर्श का लाभ भी लोगों को मिल रहा है। अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बगल के कक्ष में टेली मेडिसिन विभाग बनाया गया।

अधिकारियों की मानें तो वर्ष 2020 में कोरोना की दस्तक के बाद लोगों की सेहत के मद्देनजर शासन की ओर से टेली मेडिसिन की शुरूआत की गई थी लेकिन जागरुकता के अभाव के चलते कम ही संख्या में लोग सुविधा का लाभ ले रहे थे लेकिन अब रोजाना 20 से 40 कॉल हेल्पलाइन पर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

बरेली: छत पर सो रही महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश

संबंधित समाचार