पीलीभीत: जहानाबाद में बाइकों की टक्कर, दो की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जहानाबाद। शाही रोड पर एक ब्रिक फील्ड के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइको के चालकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जहानाबाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लदपुरा निवासी नेतराम पुत्र जयलाल और …

अमृत विचार, जहानाबाद। शाही रोड पर एक ब्रिक फील्ड के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइको के चालकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जहानाबाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लदपुरा निवासी नेतराम पुत्र जयलाल और महेश पुत्र दयाशंकर बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम में जा रहे थे।

उधर, बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव अधकटा नजराना निवासी मुकेश शर्मा पुत्र किशनलाल और रामपुर जनपद के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी सतीश शर्मा पुत्र रामगोपाल रिश्तेदारी में ग्राम चका आ रहे थे। रास्ते में दोनों बाइक की आपस मे टक्कर हो गई।

हादसे में सतीश शर्मा और नेतराम की मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: अधिकारों का इस्तेमाल करिए, सवाल उठाइए, हिसाब मांगिए

संबंधित समाचार