बरेली: चार ट्रेनों में शुरू होगी सामान्य टिकट पर यात्रा
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के चलते रेल प्रशासन ने एक्सप्रेस ट्रेनों में सामान्य टिकट पर यात्रा प्रतिबंधित की थी। अब रेलवे बोर्ड के आदेश पर जोनल मुख्यालयों द्वारा धीरे-धीरे एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए जनरल टिकटों की बिक्री शुरू की जा रही है। बरेली जंक्शन से चलने और होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों में सामान्य टिकट पर …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के चलते रेल प्रशासन ने एक्सप्रेस ट्रेनों में सामान्य टिकट पर यात्रा प्रतिबंधित की थी। अब रेलवे बोर्ड के आदेश पर जोनल मुख्यालयों द्वारा धीरे-धीरे एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए जनरल टिकटों की बिक्री शुरू की जा रही है। बरेली जंक्शन से चलने और होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों में सामान्य टिकट पर यात्रा शुरू होने जा रही है।
14311 बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस में 26 मई, 14524 हरिहर एक्सप्रेस में 31 मई, 13430 आनंद विहार मालदा टाउन में 28 मई और 22446 अमृतसर कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस में 24 मई से सामान्य टिकट पर यात्रा हो सकेगी। रेल अधिकारियों के मुताबिक जून और जुलाई तक लगभग सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सामान्य टिकट पर यात्रा हो सकेगी।
इसे भी पढ़ें- बरेली: जयपुर जाने वाली बसों पर आरटीओ ने की कार्रवाई
