योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगी कैशलेश इलाज की सुविधा
लखनऊ। इस महीने से सरकार प्रदेश के 22 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सुविधा देने जा रही है। अब सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारीजनों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। कैशलेश इलाज की व्यवस्था लागू होने से राज्य कर्मचारी और पेंशनर …
लखनऊ। इस महीने से सरकार प्रदेश के 22 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सुविधा देने जा रही है। अब सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारीजनों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
कैशलेश इलाज की व्यवस्था लागू होने से राज्य कर्मचारी और पेंशनर या उनके परिवारीजन निजी इसके अलावा कई महंगी जांचें और बीमारियों का इलाज भी अब आयुष्मान योजना की जद में आने से लोगों को बड़ी सुविधा मिल सकेगी। अस्पतालों में भी पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करा सकेंगे।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यूपी देश का पहला राज्य होगा जहां सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारीजनों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलते ही यह सुविधा मिलने लगेगी।
पढ़ें- मुरादाबाद: सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे तीन मंत्री
