गौतम बुद्ध नगर: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, ओवरलोड डंपर और बोलेरो की टक्कर से पांच लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को जेवर टोल के नजदीक ओवरलोड डंपर से बोलेरो टकरा गई और दर्दनाक हादसा हो गया। घटना से मौके पर ही 5 लोगों के मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के मौके पर पहुंची पुलिस …

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को जेवर टोल के नजदीक ओवरलोड डंपर से बोलेरो टकरा गई और दर्दनाक हादसा हो गया। घटना से मौके पर ही 5 लोगों के मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है।

बतादें कि इनमें चन्द्र कांत नारायण बुराड़े निवासी महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे, स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े निवासी महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे, मालन विश्वनाथ कुंभार निवासी महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे, रंजना भरत पवार निवासी नियर गणपति मन्दिर सरवन गली मराठा नगर बारामती पुणे, नुवंजन मुजावर निवासी-गौंस-202 मुजावर गली हिरेकोड़ी हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी शामिल हैं।

वहीं जो घायल हुए हैं उनके नाम नारायण रामचन्द्र कोलेकर निवासी-नोडल, तहसील फलहन, जिला-सतारा, सुनीता राजू गस्टे निवासी हिरेकोड़ी, हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी कर्नाटका हैं।

पढ़ें-यमुना एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस के ड्राइवर को लाठियों से पीटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दबंगई का VIDEO वायरल

संबंधित समाचार