अयोध्या: ई-रिक्शा से जा रहे व्यापारी से बाइक सवारों ने लूटा 3.25 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद में चोरी व लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खास तौर पर नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके में आए दिन बदमाश लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला रोडवेज के पास का है, जहां गाजियाबाद के व्यापारी का ई-रिक्शा में 3.25 लाख रुपये से भरा …

अयोध्या। जनपद में चोरी व लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खास तौर पर नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके में आए दिन बदमाश लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला रोडवेज के पास का है, जहां गाजियाबाद के व्यापारी का ई-रिक्शा में 3.25 लाख रुपये से भरा बैग बाइक सवार दो आरोपी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लव दीप ठक्कर निवासी लोहिया नगर गाजियाबाद स बुधवार की शाम लगभग 6 बजे शहर के आभा होटल से ई रिक्शा पर बैठकर रोडवेज गए थे। वहां व्यापारी ने रिक्शा चालक को 100 रुपये दिए। चालक ने फुटकर न होने की बात कही। इस दौरान वह अपना बैग ई-रिक्शा पर ही रखकर सामने पान की दुकान से फुटकर लेने चले गए।

इतने में ही बाइक से दो युवक आए और बैग लेकर चंपत हो गए। भुक्तभोगी व्यापारी लव दीप ठक्कर ने कोतवाली नगर जाकर तहरीर दी। नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।

पढ़ें-रायबरेली: मकान का ताला तोड़कर हुई लाखों की चोरी, दावत खाने बाहर गया था परिवार

संबंधित समाचार