बाराबंकी: हाइवे पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय, पलक छपकते ही साफ कर देते हैं गाड़ियों की टंकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली/बाराबंकी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह से वाहन चालक परेशान है। होटल, ढाबों के किनारे बड़े वाहनों को खड़ा करते ही पलक झपकते डीजल चोर वाहनों की टंकियों से डीजल साफ कर देते है। बीती रात्रि प्रतापगंज यादव होटल के निकट एक डीसीएम लगाकर करीब 5 सौ लीटर डीजल …

मसौली/बाराबंकी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह से वाहन चालक परेशान है। होटल, ढाबों के किनारे बड़े वाहनों को खड़ा करते ही पलक झपकते डीजल चोर वाहनों की टंकियों से डीजल साफ कर देते है। बीती रात्रि प्रतापगंज यादव होटल के निकट एक डीसीएम लगाकर करीब 5 सौ लीटर डीजल चोरी कर रहे चोर को दौड़ाने पर डीसीएम छोड़ चोर फरार हो गये। तीन दिन पूर्व प्यारेपुर सरैंया के निकट नायरा पेट्रोल पंप पर खड़े कन्टेनर से 270 लीटर डीजल अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया था।

पीड़ित कन्टेनर चालक ने थाना सफदरगंज में डीजल चोरी की शिकायत की थी परन्तु पुलिस की सुस्त कार्यशैली से सक्रिय डीजल चोरों ने प्रतापगंज के निकट यादव होटल पर खड़े कन्टेनर को डीजल चोरों ने उस समय निशाना बनाया जब कन्टेनर चालक इमरान पुत्र इमामुद्दीन को खड़ी कर चाय पीने लगा तभी डीजल चोरों ने कन्टेनर के बगल में आयशर डीसीएम खड़ी कर डीसीएम में रखे मोटर के जरिये देखते ही देखते करीब 5 सौ लीटर डीजल चोरी कर लिया।

शक होने पर जैसे ही कन्टेनर चालक डीसीएम की ओर गया तभी डीसीएम चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ करीब 12 किमी पीछा करने पर डीसीएम को छोड़ चालक फरार हो गया। पीड़ित चालक की शिकायत पर पहुँची सफदरगंज पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेते हुए डीसीएम में लगा मोटर सहित दो ड्रम एवं पाइप बरामद किया है।

डीसीएम का निकला फर्जी नम्बर

हाइवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने में प्रयुक्त की जा रही डीसीएम का नम्बर फर्जी पाया गया। जिसकी तफ्तीश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: टैंकर से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

संबंधित समाचार