रायबरेली: पुलिस अधीक्षक ने करीब डेढ़ दर्जन दरोगाओं के क्षेत्रों में किया गया फेरबदल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जिले के करीब डेढ़ दर्जन दरोगाओं के क्षेत्रों में फेरबदल किया है। जिसमें पांच चौकी प्रभारी भी बदल दिए गए है। एसपी ने उपनिरीक्षक विकास कुमार को महराजगंज से हटाकर गुरुबक्सगंज , संजय कुमार सिंह को डलमऊ से प्रभारी चौकी जहानाबाद , राज किशोर अग्निहोत्री को प्रभारी चौकी हल्लाखेड़ा …

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जिले के करीब डेढ़ दर्जन दरोगाओं के क्षेत्रों में फेरबदल किया है। जिसमें पांच चौकी प्रभारी भी बदल दिए गए है।

एसपी ने उपनिरीक्षक विकास कुमार को महराजगंज से हटाकर गुरुबक्सगंज , संजय कुमार सिंह को डलमऊ से प्रभारी चौकी जहानाबाद , राज किशोर अग्निहोत्री को प्रभारी चौकी हल्लाखेड़ा थाना सरेनी से प्रभारी चौकी जिला अस्पताल , प्रकाश पांडेय को चौकी जिला अस्पताल से चौकी हल्लाखेड़ा , पुरुषोत्तमदास को थाना नसीराबाद से प्रभारी चौकी सेमरी थाना खीरों , नरेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी चौकी सेमरी से थाना बछरावां बनाया गया।

वहीं  गोपाल मणी मिश्र को प्रभारी चौकी गुल्लुपुर थाना हरचंदपुर से थाना नसीराबाद , संजय कुमार शर्मा को प्रभारी चौकी जहानाबाद से प्रभारी चौकी करहिया , मो जिब्राइल को थाना बछरावां से थाना मिल एरिया , सत्येंद्र कुमार को थाना गुरुबक्सगंज से प्रभारी चौकी गुल्लूपुर , शुभम यादव को थाना गुरुबक्सगंज से थाना जगतपुर , राजवीर सिंह को थाना जगतपुर से थाना भदोखर बनाया गया।

वहीं अशोक कुमार पाल को थाना डीह से थाना गदागंज , पंकज सोनकर को प्रभारी चौकी करहिया से प्रभारी सर्विलांस सेल , राज बहादुर यादव को थाना गदागंज से कोतवाली नगर ,कुशल सिंह सेंगर को थाना बछरावां से थाना शिवगढ़ और द्वारिका प्रसाद को थाना शिवगढ़ से थाना बछरावां भेजा है ।

पढ़ें- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, पांच आईएएस व सात पीसीएस अधिकारियों के हुये तबादले, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार