शनिवार को मथुरा आएंगे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, दीनदयाल धाम स्थित वार्षिकोत्सव में होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। शनिवार को डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक मथुरा में रहेंगे। करीब साढ़े 3 घंटे तक मथुरा में रहने के दौरान वह निजी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के अलावा नगला दीनदयाल धाम भी जाएंगे। डिप्टी सीएम हेलिकॉप्टर से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर केडी मेडिकल कॉलेज के पास स्थित …

मथुरा। शनिवार को डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक मथुरा में रहेंगे। करीब साढ़े 3 घंटे तक मथुरा में रहने के दौरान वह निजी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के अलावा नगला दीनदयाल धाम भी जाएंगे।

डिप्टी सीएम हेलिकॉप्टर से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर केडी मेडिकल कॉलेज के पास स्थित हेलिपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह संस्कृति विश्वविद्यालय जाएंगे। जहां वह दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।हेलिकॉप्टर से वह नगला दीनदयाल धाम जाएंगे। जहां वह सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक प्रदेश की बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। बिना काफिला और सुरक्षा के वह सूबे के किसी भी सरकारी अस्पताल में पहुंच जाते हैं और वहां घूम घूम कर व्यवस्था को परखते हैं। डिप्टी सीएम के इस कदम के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

पढ़ें- नमाजियों ने अदा की ईद की नमाज, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव ने दी बधाई

संबंधित समाचार