पीलीभीत: तालाब में गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, चार मवेशियों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। माधौटांडा में गोमती उद्गम स्थल गेट के पास स्थित तालाब में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर जाने से तालाब में करंट फैल गया। जिससे तालाब में पानी पी रहे चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल …

अमृत विचार, पीलीभीत। माधौटांडा में गोमती उद्गम स्थल गेट के पास स्थित तालाब में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर जाने से तालाब में करंट फैल गया। जिससे तालाब में पानी पी रहे चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है।

ये भी पढ़ें- पूर्व राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की जयंती, राष्ट्रपति कोविंद ने अर्पित की श्रद्धांजलि 

संबंधित समाचार