गाजियाबाद: मुरादनगर गंगनहर में डूबने से युवक की मौत, डीप डाइविंग टीम ने घंटों बाद निकाला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित गंगनहर में दोस्तों संग नहाते वक्त एक युवक की डूबकर मौत हो गई। NDRF टीम घंटों खोजबीन के बाद शव को गंगनहर से निकाल पाई। शुक्रवार सुबह खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद निवासी 25 वर्षीय ललितेश उर्फ कालू पुत्र बृजनंदन मुरादनगर गंगनहर में घाट से करीब 800 मीटर दूरी पर नहाते वक्त डूब गया …

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित गंगनहर में दोस्तों संग नहाते वक्त एक युवक की डूबकर मौत हो गई। NDRF टीम घंटों खोजबीन के बाद शव को गंगनहर से निकाल पाई। शुक्रवार सुबह खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद निवासी 25 वर्षीय ललितेश उर्फ कालू पुत्र बृजनंदन मुरादनगर गंगनहर में घाट से करीब 800 मीटर दूरी पर नहाते वक्त डूब गया है।

NDRF कमांडेंट पीके तिवारी ने बताया कि टीम द्वारा विभिन्न तकनीकि तरीकों का इस्तेमाल करते हुए दोपहर लगभग 12 बजकर 40 मिनट पर ललितेश के शव को नहर से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया।

गर्मी बढ़ते ही मुरादनगर गंगनहर पर युवाओं की भीड़ बढ़ने लगी है। पुलिस हर वक्त मौजूद रहती है। इसके बाद भी कुछ लड़के नहीं मानते और नहाते हुए गहरे पानी में चले जाते हैं। इसके चलते ये हादसे होते हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी में नहर पर बढ़ते स्नान को देखते हुए वहां चौकसी और ज्यादा बरती जा रही है।

पढ़ें- रायबरेली: मासूम की गंगा नदी में डूबने से हुई मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

संबंधित समाचार