Elon Musk on Twitter : ‘ट्विटर डील अभी होल्ड पर है’, एलन मस्क ने दी जानकारी, बताई यह बड़ी वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एलन मस्क ने ट्विटर डील को होल्ड पर डाल दिया है। हालांकि, डील हमेशा के लिए नहीं रोकी गई है, बल्कि उन्होंने टेम्परेरी तौर पर इसे होल्ड किया है। मस्क ने ट्विटर डील को होल्ड करने की वजह स्पैम और फेक अकाउंट बताई है। मस्क ने पिछले महीने की शुरुआत में 44 अरब …

नई दिल्ली। एलन मस्क ने ट्विटर डील को होल्ड पर डाल दिया है। हालांकि, डील हमेशा के लिए नहीं रोकी गई है, बल्कि उन्होंने टेम्परेरी तौर पर इसे होल्ड किया है। मस्क ने ट्विटर डील को होल्ड करने की वजह स्पैम और फेक अकाउंट बताई है। मस्क ने पिछले महीने की शुरुआत में 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने की डील की थी।

स्पैम और फर्जी खातों की गणना के चलते रुकी डील
एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि ट्विटर डील को टेम्परेरी तौर पर होल्ड पर रखा गया है। दरअसल, ट्विटर ने एक फाइलिंग में जानकारी दी थी कि उनके प्लेटफॉर्म पर सिर्फ पांच परसेंट ही स्पैम/ फेक अकाउंट हैं, इसके सही कैलकुलेशन की डिटेल अभी सामने नहीं आई है, इसलिए डील को होल्ड पर रखा गया है। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 22.9 करोड़ यूजर्स हैं।

मस्क के पास ट्विटर की 9.2% हिस्सेदारी
आपको बता दें कि मस्क के पास ट्विटर की 9.2% हिस्सेदारी है। चार अप्रैल को इसकी जानकारी सामने आई थी। मस्क ने भले ही शुरुआती फाइलिंग में 43 अरब डॉलर का ऑफर दिया था, लेकिन सोमवार को ट्विटर की डील को मंजूरी के बाद ये आंकड़ा 44 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आंकड़ा बढ़ने की वजह क्या है, ये अभी साफ नहीं है।

अनुमान से ज्यादा हो सकते हैं स्पैम अकाउंट
ट्विटर ने कहा, ‘हमने अकाउंट के सैंपल का इंटरनल रिव्यू किया है। इसमें अनुमान लगाया है कि 2022 की पहली तिमाही के दौरान स्पैम अकाउंट की संख्या mDAU के 5% से कम है। स्पैम अकाउंट का हमारा अनुमान ऐसे अकाउंट की वास्तविक संख्या को सटीक रूप से नहीं दिखाता है। इसकी संख्या हमारे अनुमान से ज्यादा भी हो सकती है।’ वहीं इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने अपनी फाइलिंग में बताया था कि डील क्लोज होने तक उन्हें कई तरह के रिस्क हैं। खासकर विज्ञापन से जुड़े हुए। क्या ऐडवटाइजर्स ट्विटर पर स्पेंड करना जारी रखेंगे और ‘फ्यूचर प्लान्स और स्ट्रैटजी को लेकर भी अनिश्चिताएं हैं’।

ये भी पढ़ें : ज्ञानवापी मस्जिद में शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू होगा सर्वे, बाधा डालने वाले पर होगी कड़ी कार्रवाई

संबंधित समाचार