अयोध्या: सरयू में युवक को बचाने उतरा व्यक्ति खुद डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सरयू नदी में डूबने की घटनाएं नहीं थम रही है। शुक्रवार को भी एक घटना सामने आई। जहां सरयू नदी में नहाते वक्त डूब रहे एक युवक को बचाने उतारा युवक खुद नदी में डूब गया है। उसकी तलाश के लिए सरयू नदी में रेस्क्यू आपरेशन जारी है। हालांकि कई घंटों की मशक्कत के …

अयोध्या। सरयू नदी में डूबने की घटनाएं नहीं थम रही है। शुक्रवार को भी एक घटना सामने आई। जहां सरयू नदी में नहाते वक्त डूब रहे एक युवक को बचाने उतारा युवक खुद नदी में डूब गया है। उसकी तलाश के लिए सरयू नदी में रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

हालांकि कई घंटों की मशक्कत के बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है डूबा युवक बस्ती जिले का रहने वाला है। वह परिवार संग यहां दर्शन के लिए आया था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक युवक सरयू नदी पूल के नीचे स्नान कर रहा था। स्नान करते समय वह डूबने लगा। उस युवक को बचाने के लिए नदी में कूदा 23 साल शिवांग शुक्ला डूब गया। बताया जाता है कि उसके पिता का नाम राकेश शुक्ला है। वह ग्राम महरूपुर पोस्ट कोढ़रा बस्ती का रहने वाला है।

जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम व प्राइवेट गोताखोर डूबे युवक की तलाश में जुटे हैं। जल पुलिस के निरीक्षक आर पी कुशवाहा ने बताया कि डूबे युवक की तलाश लगातार तलाश की जा रही है। अभी तक कुछ नहीं पता चल सका है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बता दें कि इससे पहले भी सरयू में डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी है। हालांकि अधिकतर घटनाओं में डूबने वालों को बचाया भी गया है। जल पुलिस का कहना है कि शाम हो जाने के बाद रेस्क्यू आपरेशन रोकना पड़ेगा।

पढ़ें-वन विभाग ने 91 सांपों की बचाई जिंदगी, ऐसे किया रेस्क्यू ऑपरेशन

संबंधित समाचार