बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में कोहराम
जरवल रोड/बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कोयली पुरवा गांव के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल नगर के जामा मस्जिद निवासी अफजाल (26) पुत्र आयूब अपने बहन की ससुराल मुस्तफाबाद बाइक …
जरवल रोड/बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कोयली पुरवा गांव के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल नगर के जामा मस्जिद निवासी अफजाल (26) पुत्र आयूब अपने बहन की ससुराल मुस्तफाबाद बाइक से जा रहा था।
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कोयली पुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर उप निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा, पवन सिंह, चौकी प्रभारी घाघराघाट त्रिलोकीनाथ मौर्य समेत अन्य घटना स्थल पर पहुंचे।थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं युवक की मौत से परिवार के लोग विलख रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-सड़क हादसा: टैंकर से कुचल कर पिता-पुत्री की मौत
