देश में बढ़ती महंगाई केंद्र सरकार की देन है- मिथलेश ठाकुर
अजमेर। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा है कि देश में बढ़ती महंगाई केंद्र सरकार की देन है और इस विषय में देश की जनता को जागरूक होने की जरुरत है। ठाकुर आज राजस्थान में अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह मे सपरिवार जियारत करने पहुंचे। उन्होंने मखमली चादर एवं …
अजमेर। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा है कि देश में बढ़ती महंगाई केंद्र सरकार की देन है और इस विषय में देश की जनता को जागरूक होने की जरुरत है। ठाकुर आज राजस्थान में अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह मे सपरिवार जियारत करने पहुंचे।
उन्होंने मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर देश एवं झारखंड राज्य के लिए अमन चौन, खुशहाली की दुआ की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका गरीब नवाज की दरगाह में आना होता रहा है। वे जब भी आते हैं देश एवं झारखंड के लिए सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक समरसता की दुआ करते हैं।
उन्होंने कहा कि देश में जैसा वैमनस्यता का माहौल बनाया जा रहा है। ऐसी ताकतों को भी संदेश मिले कि भारत की एकता और अखंडता को कोई चोट नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर कहा कि केंद्र सरकार की जनता के प्रति जवाबदेही है। जिन मुद्दों को लेकर केंद्र में सरकार बनी उनसे अलग देश में बढ़ती महंगाई गरीबों के लिए असहयनीय है।
इसे भी पढ़ें- सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को पेश करने संबंधी पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक
