मुरादाबाद : नशे के कारोबारी बरेली के दंपती समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नशे के कारोबार में वर्षों से लिप्त बरेली के एक दंपती समेत तीन आरोपियों को शुक्रवार को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से 61 ग्राम स्मैक के अलावा एक कार व अन्य सामान बरामद हुआ। नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में तीनों आरोपी जेल भेज दिए …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नशे के कारोबार में वर्षों से लिप्त बरेली के एक दंपती समेत तीन आरोपियों को शुक्रवार को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से 61 ग्राम स्मैक के अलावा एक कार व अन्य सामान बरामद हुआ। नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया व सीओ सिविल लाइंस आशुतोष कुमार ने बताया कि आपराधिक सूचनाओं के लिए जो मोबाइल नंबर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने जारी किया है, उस पर एक ह्वाटसएप काल आई। एक कार की तस्वीर साझा करते हुए मुखबिर ने बताया कि कुछ लोग कार में सवार होकर नशे का कारोबार करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आदर्श कालोनी स्थित रेल लाइन के किनारे छापेमारी की। वहां एक कार कार में तीन लोग सवार थे। तलाशी में पुलिस ने उनके कब्जे से स्मैक बरामद की। इसके अलावा 1,160 रुपये, दो मोबाइल फोन एक आधार कार्ड भी मिला।

आरोपियों की पहचान ताहिर व उसकी पत्नी अलीमा निवासी रजा कालोनी मिनी बस स्टैंड बाइपास थाना किला बरेली के रूप में हुई। तीसरे आरोपी की पहचान अकील निवासी रहमत नगर थाना कटघर के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि नशे के कारोबारी दंपती को पुलिस पहले भी जेल भेज चुकी है। लंबे समय से वह स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा करके जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : महिला की मकान हड़पने की चाह में रची दुष्कर्म की झूठी कहानी, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार