आजमगढ़ में दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, तीन की मौत, एक गंभीर
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिड़ंत में उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के ऊफ़री ग्राम निवासी मनोज (22) और अजय (23) किसी काम से बाइक …
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिड़ंत में उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के ऊफ़री ग्राम निवासी मनोज (22) और अजय (23) किसी काम से बाइक पर सवार होकर शाहगंज की ओर जा रहे थे जबकि दूसरी बाइक पर विपरीत दिशा से गौरव और कृष्ण कुमार आ रहे थे कि पलिया बाजार स्थित मंदिर के निकट दोनो बाइकों में सीधी टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को निकट के स्वास्थ्य केंद्र ले गए ,जहां चिकित्सकों ने मनोज,अजय और गौरव को मृत घोषित कर दिया। कृष्ण कुमार को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनोज कि बीते 22 अप्रैल को शादी हुई थी और गुरूवार को उसकी पत्नी ससुराल से विदा होकर मायके गई थी।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: दो बाइकों की भिड़ंत में दो बच्चों, एक महिला सहित छह लोग हुए घायल
