अयोध्या: CMO के निरीक्षण में CHC से नदारद मिले चिकित्सक, चिकित्सा अधीक्षक को अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सीएमओ ने शनिवार को सीएचसी रुदौली व मवई का निरीक्षण किया। रुदौली में तो सब कुछ सही मिला, लेकिन मवई सीएचसी में चिकित्सक व बीपीएमयू स्टॉफ नदारद दिखा। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के औचक निरीक्षणों को देखते हुए जिला …

अयोध्या। सीएमओ ने शनिवार को सीएचसी रुदौली व मवई का निरीक्षण किया। रुदौली में तो सब कुछ सही मिला, लेकिन मवई सीएचसी में चिकित्सक व बीपीएमयू स्टॉफ नदारद दिखा। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के औचक निरीक्षणों को देखते हुए जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है और लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहा है। शनिवार को सीएमओ डॉ. अजय राजा ने सीएचसी रुदौली और सीएचसी मवई का भ्रमण किया। सीएचसी रुदौली के भ्रमण में सभी चिकित्सक और स्टॉफ उपस्थित पाए गए और सेवाएं प्रदान की जा रही थी।

इलाज के लिए आए मरीजों से जानकारी ली। उपस्थित मरीजों ने बताया कि चिकित्सक और स्टॉफ का व्यवहार ठीक है दवाएं भी मिलती हैं। वहीं मवई में कुछ चिकित्सक और बीपीएमयू स्टॉफ अनुपस्थित पाए गए।

इसपर सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक से सभी अनुपस्थित चिकित्सकों और स्टॉफ का स्पष्टीकरण प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया और चेतावनी भी दी कि अनाधिकृत अनुपस्थित को किसी भी स्थिति में स्वीकार नही किया जाएगा और सुधार ना होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुत कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी मरीजों को एक समान सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

पढ़ें- बलिया में ठेले पर मरीज ले जानें का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली, CMO ने मांगी जांच रिपोर्ट

संबंधित समाचार