अमृतसर: गुरु नानकदेव अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों को निकाला गया बाहर
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर मेडिकल कॉलेज से जुड़े गुरु नानकदेव अस्पताल (GNDH) में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। एक्स-रे यूनिट के पिछली ओर रखे दो ट्रांसफार्मरों में ब्लॉस्ट के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग के कारण चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। इसके बाद अस्पताल के वार्डों में भर्ती 650 …
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर मेडिकल कॉलेज से जुड़े गुरु नानकदेव अस्पताल (GNDH) में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। एक्स-रे यूनिट के पिछली ओर रखे दो ट्रांसफार्मरों में ब्लॉस्ट के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग के कारण चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। इसके बाद अस्पताल के वार्डों में भर्ती 650 मरीजों को वार्डों से बाहर निकालकर सड़कों पर लाना पड़ा।
घटना दोपहर 2:00 बजे के करीब गुरु नानक देव अस्पताल में हुई। शनिवार होने के कारण ओपीडी में मरीज नहीं थे, लेकिन अस्पताल में 650 के करीब मरीज भर्ती हैं। ओपीडी के पिछली ओर और एक्स-रे यूनिट के पास दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनसे पूरे अस्पताल को बिजली सप्लाई हो रही है।
दोपहर के समय इन ट्रांसफार्मरों में अचानक ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। आग की लपटें काफी ऊपर तक गईं। ट्रांसफार्मरों के बिल्कुल ऊपर स्किन वार्ड है। धुंआ इतना ज्यादा था कि वार्ड के मरीजों को तुरंत बाहर निकालना पड़ा। फिलहाल अभी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें- भाजपा ने कश्मीरी पंडितों के साथ किया धोखा: सचिन सावंत
