मेरठ पुलिस ने पकड़ा तीन लाख रुपये का गांजा, दो आरोपित मौके से फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिलें में मादक पदार्थो की तस्करी वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए अभियान के दौरान टीपीनगर पुलिस ने 13.160 किलोग्राम गांजा पकड़ा जिसकी कीमत करीब 3 लाख 30 हजार है। अभियुक्ता शशि उर्फ लोधन पत्नी राजबीर लोधी निवासी कुंए वाली गली नियर आईटीआई नई बस्ती थाना टीपीनगर मेरठ और अभियुक्त टोनी …

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिलें में मादक पदार्थो की तस्करी वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए अभियान के दौरान टीपीनगर पुलिस ने 13.160 किलोग्राम गांजा पकड़ा जिसकी कीमत करीब 3 लाख 30 हजार है। अभियुक्ता शशि उर्फ लोधन पत्नी राजबीर लोधी निवासी कुंए वाली गली नियर आईटीआई नई बस्ती थाना टीपीनगर मेरठ और अभियुक्त टोनी पुत्र सेवाराम निवासी कुंए वाली गली नियर आईटीआई नई बस्ती थाना टीपीनगर मेरठ मौके से फरार हो गये है।

वहीं इस मामले पर थाना प्रभारी विवेक शर्मा का कहना है कि पिछले काफी दिनों से दोनों नशे का कारोबार कर रहे थे। आसपास के क्षेत्रों में भी गांजा सप्लाई किया जा रहा था। बताया जाता है शाम के समय इनके घर पर ग्राहकों की काफी भीड़ लगती है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, लाखों का मादक पदार्थ बरामद

संबंधित समाचार