हरदोई: राष्ट्रीय लोक अदालत ने पति पत्नी को फिर से मिलाया, छोटी बहन उजाड़ रही थी भाई का घर
हरदोई। राष्ट्रीय लोक अदालत ने पति पत्नी के बीच आई दरार को समाप्त करा कर दोनों को पुनः एक साथ कर दिया इस प्रकरण में छोटी बहन ही अपने भाई का घर उजाड़ रही थी। बताते चलें सेना मे दुर्गम स्थान पर पोस्टिंग के कारण आशीष की पत्नी निशा आशीष के पैतृक घर पर आशीष …
हरदोई। राष्ट्रीय लोक अदालत ने पति पत्नी के बीच आई दरार को समाप्त करा कर दोनों को पुनः एक साथ कर दिया इस प्रकरण में छोटी बहन ही अपने भाई का घर उजाड़ रही थी।
बताते चलें सेना मे दुर्गम स्थान पर पोस्टिंग के कारण आशीष की पत्नी निशा आशीष के पैतृक घर पर आशीष की मां वह छोटी ननंद के साथ रह रही थी आशीष और निशा का पारिवारिक जीवन ठीक से चल रहा था लेकिन एक छोटी सी घटना ने सब कुछ बदल दिया एक दिन निशा ने किशोर वय रानी को डाटा और समझाया लेकिन रानी किसी भी दशा में अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी।
अतः उसने अपनी मेहनत को झूठे आरोप लगाकर अपनी मां व भाई को भड़काना शुरू कर दिया। आशीष की मां ने अपनी बेटी पर और आशीष ने अपनी लाडली बहन की बात पर अधिक विश्वास किया जबकि निशा को उन्होंने अनसुना कर दिया इससे पारिवारिक विवाद बढ़ने लगा और नौबत अलगाव और मुकदमे बाजी तक पहुंच गई।
संधि वार्ता के दौरान आशीष और निशा ने बताया की उन्हें अपने पारिवारिक जीवन में एक दूसरे से कोई शिकायत नहीं थी वार्ता के दौरान सारी बातें धीरे धीरे सामने आई तो आशीष को अपनी छोटी बहन की झूठी बातों पर आंख बंद करके विश्वास करने की गलती का एहसास हुआ एक बिखरता परिवार फिर से बस गया।
पढ़ें-हरदोई: राष्ट्रीय लोक अदालत में 7880 मामले किए गए निस्तारित, वसूला गया अर्थदंड
