रायबरेली: पंचकल्याणक महोत्सव की आठवीं वर्षगांठ का हुआ आयोजन
रायबरेली। दिगंबर जैन मंदिर व पंचकल्याणक महोत्सव की आठवीं वर्षगांठ की शुरुआत शनिवार को हुई। इस दौरान जैन श्रद्धालुओं ने सुबह श्रीजी की शांतिधारा से की है। शनिवार को जैन मंदिर के शिखरजी पर चारों दिशाओं पर विराजमान प्रतिमाओं का हर्षोल्लास के साथ श्रद्धापूर्वक अभिषेक किया गया। पुजारी संजय जैन शास्त्री व जैन समाज के …
रायबरेली। दिगंबर जैन मंदिर व पंचकल्याणक महोत्सव की आठवीं वर्षगांठ की शुरुआत शनिवार को हुई। इस दौरान जैन श्रद्धालुओं ने सुबह श्रीजी की शांतिधारा से की है। शनिवार को जैन मंदिर के शिखरजी पर चारों दिशाओं पर विराजमान प्रतिमाओं का हर्षोल्लास के साथ श्रद्धापूर्वक अभिषेक किया गया। पुजारी संजय जैन शास्त्री व जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन ने सामूहिक संगीतमय विशेष पूजा अर्चना कराई है।
शहर के सिविल लाइन स्थित दिगंबर जैन मंदिर के निर्माण के आठ साल पूरे होने पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है । कार्यक्रम में सुनील जैन,उमेश जैन ,विजयंत जैन ,आरके जैन, अनिल जैन, राकेश जैन, हेमंद्र जैन और सभी जैन श्रद्धालुओ ने वैदिक मंत्रोच्चार के पढ़कर
मंदिर में मूलनायक भगवान का जलाभिषेक और मंदिर के शिखर जी पर चारों दिशाओं में विराजमान भगवान महावीर स्वामी, मुनिसुव्रतनाथ, चंद्रप्रभु, और पदम प्रभु भगवान की शांतिधारा कर प्रभु से मंगलमय जीवन की कामना की। और शाम को जैन श्रद्धालुओं ने संगीतमय आरती का आनंद लिया।
आरती के बाद प्रिया,पूजा,रुचिका,स्वाति जैन, प्रियंका जैन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर अनिल जैन,अशोक जैन,रमेश जैन, संदीप जैन, हेमेन्द्र जैन, संजय जैन, विजयंत जैन जैन, प्रदीप शर्मा, नवीन जैन,सनी जैन, अतुल जैन, नितेश जैन, अजय जैन,विवेक जैन, अरिहंत जैन, नितिन जैन, अनुराधा जैन, रेखा जैन, रजनी जैन, नीरू जैन, शारदा जैन, अनीता जैन ,इंदु जैन,आदि जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-MP के कुंडलपुर सहित दो शहर ‘पवित्र क्षेत्र’ घोषित, अब यहां नहीं बिक सकेगा मांस और शराब
