बहराइच: मारपीट में घायल युवक की मौत, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के नौवन टेपरी गांव में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राम गांव थाना …

बहराइच। जिले के नौवन टेपरी गांव में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम खसहा मोहम्मदपुर के मजरा नौवन टेपरी निवासी महतव पुत्र वाजिद अली के बच्चों को पड़ोसी रफीक, नफीस के बच्चों ने पिटाई कर दी थी। 11 मई को रात में बच्चों के विवाद में बड़े मारपीट करने लगे थे। मारपीट में महतव गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था।

शुक्रवार को महतव की इलाज के दौरान मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि मारपीट में मौत के बाद सभी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि रफीक,नफीस, नानकुट और भंगल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: ससुराल में दामाद की मौत से मचा हड़कंप, पत्नी और ससुरालीजनों पर लगा हत्या का आरोप

संबंधित समाचार