हरदोई: पुलिस ने भाजपा नेता को थाने बुलाकर बेरहमी से पीटा, जानें क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मुफ्तखोर योगी की पुलिस ने एक टुकड़ा बर्फ न देने पर भाजपा नेता को सुलह-समझौते के बहाने पहले थाने बुलाया, उसके बाद वही भाजपा नेता की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला भाजपा यानी सरकार से जुड़ा हुआ था। इस नाते हाकिमों के फोन घनघनाने लगे। इसके बाद ही पुलिस ने भाजपा नेता को …

हरदोई। मुफ्तखोर योगी की पुलिस ने एक टुकड़ा बर्फ न देने पर भाजपा नेता को सुलह-समझौते के बहाने पहले थाने बुलाया, उसके बाद वही भाजपा नेता की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला भाजपा यानी सरकार से जुड़ा हुआ था। इस नाते हाकिमों के फोन घनघनाने लगे। इसके बाद ही पुलिस ने भाजपा नेता को अपने चंगुल से छोड़ा। बताते चलें कि भाजपा नेता कांवरिया समिति के अध्यक्ष और ज़िला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि भी हैं।

दरअसल हुआ यह कि कासिमपुर थाने के कासिमपुर गांव निवासी भाजपा नेता और कांवरिया समिति के अध्यक्ष महेश गुप्ता उर्फ राजा भैया का वहीं गांव के चौराहे पर कोल्ड ड्रिंक, बर्फ और चाऊमीन का काउंटर है। शुक्रवार को थाने में तैनात सिपाही अभय सिंह वहां मुफ्त में बर्फ लेने पहुंचा। इस पर उसे मना कर दिया गया। इसके बाद सिपाही वर्दी पहन कर वहां पहुंचा। जहां उसने काफी गाली-गलौज किया। इसके बाद हल्का दरोग़ा ओमप्रकाश मौर्या ने राजा भैया को सुलह-समझौते के बहाने थाने बुलाया।

राजा भैया ने वायरल वीडियो में कहा है कि हल्का दरोग़ा और सिपाही दोनों ने उसे बड़ी बेरहमी से पीटा।राजा भैया के घर वालों ने पार्टी के बड़े नेताओं तक जब पुलिस की इस कारस्तानी की खबर भेजी, इसके बाद किसी तरह दबाव के चलते पुलिस ने भाजपा नेता को थाने से बाहर निकाला। वायरल वीडियो में राजा भैया ने उसके शरीर पर उकेरी गई पुलिस दबंगई को दिखाते हुए इंसाफ मांगा है।

इस बारे में कासिमपुर एसएचओ हरिशंकर प्रजापति का कहना है कि वे अभी छुट्टी पर है। वापस लौट कर ही इस बारे में कुछ बता सकते हैं। बताते चलें कि राजा भैया कांवरिया समिति के अध्यक्ष होने के अलावा बेहंदर द्वितीय से ज़िला पंचायत सदस्य अपनी छोटी बहन मनीषा गुप्ता के प्रतिनिधि भी हैं।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: धोखाधड़ी व मारपीट करने के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार