बहराइच: SP ने 35 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने देर रात को 35 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल कर दिया। कई थानाध्यक्ष को विवाद के चलते अपनी कुर्सी तक गंवानी पड़ी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने रात में तबादला एक्सप्रेस चला दिया। एसपी ने जिले के 35 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। …

बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने देर रात को 35 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल कर दिया। कई थानाध्यक्ष को विवाद के चलते अपनी कुर्सी तक गंवानी पड़ी।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने रात में तबादला एक्सप्रेस चला दिया। एसपी ने जिले के 35 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इनमे कई निरीक्षक को थाना और कोतवाली नहीं मिला है। वहीं कई पुनः कुर्सी बचाने में सफल रहे। जबकि कई निरीक्षक लंबे समय बाद थाने की कुर्सी पर बैठेंगे।

एसपी ने सुजौली, नानपारा कोतवाल, मोती पुर, पयागपुर, रूपईडीहा, मटेरा थानाध्यक्ष को हटा दिया है। कोतवाली नगर में छह माह पूर्व तैनात रहे निखिल श्रीवास्तव को खैरीघाट, मोतीपुर में मुकेश सिंह, मटेरा में राम दवन मौर्य, मूर्तिहा के गण नाथ प्रसाद को बौंडी समेत अन्य को तैनाती दी गई है। एकसाथ कई निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले से पुलिस विभाग में हड़कंप है।

पढ़ें-Gyanvapi Masjid Survey: गुंबदों का पूरा हुआ सर्वे, हजारों सालों से बंद पश्चिमी दीवार से जुड़ा ताला भी खुला

संबंधित समाचार