भाकियू में हुई फूट: नए संगठन ने राजेश सिंह चौहान को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष, अलग-थलग पड़े राकेश टिकैट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। किसानों की नाराजगी के चलते भारतीय किसान यूनियन अब दो भागों में बंट गई है। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि पर राकेश टिकैत अलग-थलग पड़ गए हैं। भाकियू के नए संगठन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने रविववार को राजेश सिंह चौहान को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। वहीं हरिनाम सिंह वर्मा …

लखनऊ। किसानों की नाराजगी के चलते भारतीय किसान यूनियन अब दो भागों में बंट गई है। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि पर राकेश टिकैत अलग-थलग पड़ गए हैं। भाकियू के नए संगठन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने रविववार को राजेश सिंह चौहान को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। वहीं हरिनाम सिंह वर्मा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

बतादें कि रविवार को लखनऊ में आयोजित भाकियू के संस्थापक स्व.चौ.महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राकेश टिकैत की जमकर आलोचना की गई। इसके बाद संठगन ने अलग गुट बनाने का फैसला किया था। उनकी कथित राजनीतिक गतिविधियों को लेकर किसानों में जबरदस्त नाराजगी भी देखने को मिली है। राकेश टिकैत के समर्थकों और विरोधियों में टकराव टालने के लिए आयोजन स्थल पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

महेंद्र सिंह टिकैत की बनाई पार्टी में पड़ी दरार

बाबा महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा बनाई गई भाकियू पार्टी में अब दरार पड़ चुकी है। दो दिनों से लखनऊ में कार्यकर्ताओं को समझाने का टिकैत का प्रयास असफल दिखाई दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ किसान नेता टिकैत से नाराज चल रहे थे। संगठन की यूपी इकाई के नेतृत्व की नाराजगी की खबर मिलते ही राकेश टिकैत शुक्रवार की रात को ही लखनऊ पहुंच गए थे। चिनहट विकास खण्ड के नौबस्ता कलां गांव में हरिनाम सिंह वर्मा के आवास पर ही वह ठहरे और देर रात तक उनकी असंतुष्ट गुट से समझौता वार्ता होती रही। मगर इस वार्ता का कोई समाधान नहीं निकल सका।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा: भाकियू ने बिजली व्यवस्था को लेकर की नारेबाजी, बोले- नियमित हो विद्युत आपूर्ति

संबंधित समाचार