शाहजहांपुर: गर्रा नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत
अमृत विचार, शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव चौहनापुर में नदी नहाने गए दो दोस्तों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों खेलने की बात कह कर घर से निकले थे। नदी के किनारे जानवरों को चरा रहे ग्रामीणों ने खबर परिजनों को दी, खबर मिलते ही उनमें कोहराम मच गया। गोता खोरो …
अमृत विचार, शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव चौहनापुर में नदी नहाने गए दो दोस्तों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों खेलने की बात कह कर घर से निकले थे। नदी के किनारे जानवरों को चरा रहे ग्रामीणों ने खबर परिजनों को दी, खबर मिलते ही उनमें कोहराम मच गया। गोता खोरो की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौहनापुर निवासी चंद्रशेखर के योगेश व हर्षित से मंझिले बेटे देवेश (18) व गांव निवासी कौशल किशोर के अनमोल से छोटे बेटे पुरूषोत्तम (16) की रविवार दोपहर गांव के बाहर से निकली गर्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव डूबे हुए स्थान से कुछ दूरी पर मिले। देवेश के पिता चंद्रशेखर ने बताया देवेश व गांव निवासी कौशल किशोर के बेटे पुरषोत्तम के बीच गहरी दोस्ती थी। जो दोनों रविवार खेलने की बात कह कर घर से निकले थे।
काफी देर तक देवेश व पुरूषोत्तम के घर न वापस आने पर उनकी तलाश गई तो उन दोनों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका लेकिन काफी देर बाद पता चला कि देवेश व पुरूषोत्तम नदी में नहाने गए है। जानकारी होने पर वह घर लौटा और दोनों को देखने के लिए नदी पर जा रहा था। जैसे ही वह घर से निकला तो नदी के पास जानवरों को चरा रहे लोगों ने खबर पहुंचाई कि देवेश व पुरूषोत्तम की नदी में डूब गए है।
खबर मिलते ही वह पुरूषोत्तम के परिजनों के साथ नदी पर पहुंचा। तो गांव के लोग देवेश व पुरूषोत्तम की नदी में तलाश करने के लिए लगे थे। उसने बताया तभी हादसे की सूचना पुलिस व गोताखोरों को दी गई। सूचना पर पहुंचे गोता खोर देवेश व पुरूषोत्तम की तलाश करने में जूट गए।
कुछ देर बाद देवेश का शव डूबे हुए स्थान से कुछ दूरी पर मिल गया। वहीं करीब तीन घंटे की भारी मस्कत के बाद करीब 100 मीटर की दूरी पर पुरूषोत्तम का शव नदी में मिला। शवों को देखकर परिजन पछाड़े मार कर रोने बिलखने लगे। तभी पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवेश इंटर पुरूषोत्तम हाई स्कूल का था छात्र
देवेश इंटर का छात्र था व पुरूषोत्तम हाई स्कूल का छात्र था। दोनों में इतनी गाढी दोस्ती थी कि दोनों स्कूल से आने के बाद साथ बैठ कर ही पढ़ा करते थे, लेकिन हुआ ऐसा कि दोनों की एक साथ डूबने से मौत हो गई। जिनकी मौत से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
इसे भी पढ़ें-शाहजहांपुर: ननद-भाभी की लड़ाई में ससुर की लाठियों से पीटकर हत्या
