बाराबंकी: गुजरात कमाने गए युवकों को ठेकेदार ने बंधक बनाकर पीटा, मजदूरों ने पुलिस से की शिकायत
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। गुजरात कमाने गए युवकों को ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ बंधक बनाकर मारा पीटा। जान छुड़ाकर ठेकेदार के चंगुल से भाग कर किसी तरह गांव पहुंचे युवकों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करके न्याय की गुहार लगाई। थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम किठूरी निवासी रामसिंह, अंकित, दिनेश, विजय कुमार, आशीष, गुलाब …
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। गुजरात कमाने गए युवकों को ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ बंधक बनाकर मारा पीटा। जान छुड़ाकर ठेकेदार के चंगुल से भाग कर किसी तरह गांव पहुंचे युवकों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करके न्याय की गुहार लगाई।
थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम किठूरी निवासी रामसिंह, अंकित, दिनेश, विजय कुमार, आशीष, गुलाब सिंह अनिल पन्नालाल उपेंद्र, नैंसु, अनिल रामकरण, वीरेंद्र अखिलेश, आदि करीब डेढ़ दर्जन युवक गांव के ही विपक्षी संतोष कनौजिया और भिठौरा के सुधीर कुमार के साथ 21 हजार रुपये प्रति माह के वेतन की दर पर मजदूरी करने अहमदाबाद गुजरात गए हुए थे।
वहां पर महीने भर बाद इन मजदूरों ने विपक्षी ठेकेदार संतोष कनौजिया व सुधीर कुमार से अपना वेतन मांगा तो दोनों विपक्षियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इन लोगों को कमरे में बंधक बना लिया और मारा-पीटा। जिसके बाद यह सभी मजदूर किसी तरह अपनी जान बचाकर गुजरात से घर लौट आए। रविवार को इन लोगों ने एक प्रार्थना पत्र सफदरगंज थाना पुलिस को सौंपकर न्याय की
गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: पाइप लाइन बिछाने के मामले में जांच करने पहुंची टीम
