बाराबंकी: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, डेढ़ किलो सोना व नकदी बरामद
बाराबंकी। जिले के थाना बदोसराय पुलिस ने 24 घंटे में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस ने नाबालिक लड़की समेत चोरी किए गए 3 लाख 10 हजार रुपए व 1 किलो 428 ग्राम सोने के जेवरात और घटना में प्रयोग आने वाली मोटरसाइकिल पल्सर बरामद की है। बीते …
बाराबंकी। जिले के थाना बदोसराय पुलिस ने 24 घंटे में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस ने नाबालिक लड़की समेत चोरी किए गए 3 लाख 10 हजार रुपए व 1 किलो 428 ग्राम सोने के जेवरात और घटना में प्रयोग आने वाली मोटरसाइकिल पल्सर बरामद की है। बीते शनिवार को थाना बदोसराय पर एक नाबालिग को अली रजा द्वारा बहला-फुसलाकर नगदी व डेढ़ किलो सोना समेत फरार होने का मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
जिसमें उच्च अधिकारियों के मिले तत्काल गिरफ्तारी के आदेश के बाद थाना बदोसराय पुलिस ने अली रजा उर्फ मोहम्मद रजा पुत्र स्वर्गीय जहूर निवासी कस्बा व थाना बदोसराय बाराबंकी, ताज मोहम्मद उर्फ मजनू पुत्र जलालुद्दीन निवासी कस्बा थाना बदोसराय बाराबंकी, सूरज मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा निवासी ग्राम मंडई थाना मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: घर में घुस कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े
