बाराबंकी में है कई लापतागंज! नव विकसित क्षेत्रों में मकान का पता ढूंढना हो रहा मुश्किल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। नगर पालिका परिषद के क्षेत्र विस्तार के बाद अभी भी तमाम ऐसे मोहल्ले हैं जहां या तो मकान नंबर एलाट नहीं हुए हैं अगर हुए भी हैं तो मकानों के सामने मकान नंबर सीरियल से नहीं दिये गये है। बहुत सारे मकान नम्बर पर भूस्वामियों द्वारा मकान के सामने मकान नम्बर अंकित नहीं किया …

बाराबंकी। नगर पालिका परिषद के क्षेत्र विस्तार के बाद अभी भी तमाम ऐसे मोहल्ले हैं जहां या तो मकान नंबर एलाट नहीं हुए हैं अगर हुए भी हैं तो मकानों के सामने मकान नंबर सीरियल से नहीं दिये गये है। बहुत सारे मकान नम्बर पर भूस्वामियों द्वारा मकान के सामने मकान नम्बर अंकित नहीं किया गया है। शहर के उज्वल नगर ,जगनेहटा , आशा कालोनी कोठीडीह , बुद्धा विहार कालोनी ,मुहारिन पुरवा सहित नगरपालिका परिषद क्षेत्र के तमाम मकानों के सामने मकान नम्बर अंकित नहीं है। बहुत सी कालोनियों में मकान नम्बर तो एलाट कर दिये गये हैं, लेकिन सीरियल से नहीं है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के प्रवेश पत्र, गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद गैस डिलीवरी कोरियर आदि देने वालों को सही पते को लेकर काफी मशक्कत उठानी पड़ती है।

खास कर बुजुर्ग दम्पत्ति जिनके बच्चे बाहर नौकरी करते हैं और पति पत्नी ही घर पर हैं शारीरिक रूप से कमजोर है उनके अधिकतर काम आर्डर से ही होते हैं ऐसे में सही मकान नम्बर न होने की वजह से डिलीवरी मैं को घंटों लोगों से पता पूछना पड़ता है । एक आनलाइन कंपनी के डिलीवरी ब्वाय जितेन्द्र श्रीवास्तव आशा कालोनी में घंटों आर्डर डिलीवर करने के लिए मकान ढूंढते रहे और जहां सामने डिलीवर करना था उसी के इर्द गिर्द घूमते रहे। आखिर में जितेन्द्र से रहा नहीं गया और कह ही दिया बाराबंकी में भी है कई लापतागंज।

पढ़ें-बहराइच: जूनियर शिक्षक संघ का हुआ निर्वाचन, सरजू अध्यक्ष और अश्विनी बने महामंत्री

संबंधित समाचार