झांसी: पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किये गये चार शातिर बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। जिले के मोठ और पूंछ थानाक्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड में दो -दो शातिर बदमाश घायल हुए हैं और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शिवहरि मीणा ने सोमवार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी पत्रकारों को देते हुए बताया कि रविवार देर रात जनपद में अपराध एवं …

झांसी। जिले के मोठ और पूंछ थानाक्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड में दो -दो शातिर बदमाश घायल हुए हैं और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शिवहरि मीणा ने सोमवार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी पत्रकारों को देते हुए बताया कि रविवार देर रात जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चैकिंग कराई जा रही थी।

मुठभेड़ में घायल किया जा चुका

चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में थाना मोठ एवं थाना पूंछ क्षेत्र में 2-2 शातिर लुटेरों के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी के कब्जे से असलहा कारतूस, लूट की घटना से संबंधित नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। झांसी पुलिस के द्वारा अब तक 30 शातिरों को ऑपरेशन क्लीन के तहत मुठभेड़ में घायल किया जा चुका है।

गल के पास एक मोटर साईकिल फिसल गयी

चेकिंग के दौरान थाना मोठ के बमरौली बाइपास जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर 02 मोटर साईकिलों पर 04 व्यक्ति आते दिखाई दिए। चारों चेकिंग कर रही पुलिस टीम को देखकर वापस भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस द्वारा पीछा किया गया। आगे जंगल के पास एक मोटर साईकिल फिसल गयी।

पुलिस पार्टी को अपने पास आता देख दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरु कर दी और पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लग गई जबकि दो भाग निकले। दोनों बदमाशों ने अपने नाम सोनू पुत्र संतोष निवासी ग्यासी थाना पूंछ व प्रद्युम्न पुत्र धनश्याम निवासी बडेरा थाना पण्डोखर दतिया मध्य प्रदेश बताए। दोनों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 4 जिन्दा कारतूस तथा 6 खोखा कारतूस बरामद हुए है।

दूसरी ओर भागे हुए दोनों बदमाशों की धरपकड के लिए पुलिस को एलर्ट किया गया था। दोनों बदमाश भागते हुए पूंछ थाना क्षेत्र में जा पहुंचे। थाना पूंछ पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी। हाइवे के पास ग्राम अमरोख जाने वाले रास्ते पर मोटर साईकिल पर सवार व्यक्तियों चेकिंग होते देख मुड़कर भागने लगे।

फायरिंग करना शुरु कर दिया

संदेह होने पर पुलिस पार्टी द्वारा पीछा किया गया तो पुलिस पार्टी को अपने पास आता देख दोनों ने फायरिंग करना शुरु कर दिया। पुलिस टीम द्वारा भी जवाब में फायरिंग की गई। इसमें दोनों बदमाशों को गोली लग गई और दोनों घायल हो गए।

दोनों ने अपने नाम अंकुश पुत्र पप्पू निवासी करगुआं जी थाना नवाबाद व अवधेश पुत्र ब्रजेश निवासी गांधीनगर थाना मऊरानीपुर झांसी बताया। पुलिस के अनुसार दोनों के पैरों में गोली लगी है। दोनों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर मय 3 जिन्दा कारतूस तथा 3 खोखा कारतूस बरामद हुए है। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

लूट की घटना में शामिल होने की बात कुबूल कर ली

एसएसपी ने बताया कि सभी बदमाशों ने बीते दिनों थाना मोठ क्षेत्र में हुई लूट की घटना में शामिल होने की बात कुबूल कर ली है। इनके पास से व्यापारी का लूटा गया बैग, नगदी व प्रपत्र बरामद हुए हैं। सभी घायल अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। सभी का लम्बा आपराधिक इतिहास है। अभियुक्त प्रद्युम्न के खिलाफ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लगभग 25-30 गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।

अभियुक्त सोनू के विरुद्ध लगभग एक दर्जन गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। अन्य सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

पढ़ें-औरैया: बीमारी से तंग बुजुर्ग ने लगायी फांसी, पोस्टमार्टम को भेजा शव

संबंधित समाचार