अयोध्या: व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में जिप सदस्य समेत तीन गिरफ्तार, स्कॉर्पियों व दो मोबाइल बरामद
अयोध्या। थाना पूराकलंदर पुलिस ने व्यापारी से रंगदारी मांगने व जालसाजी करने के मामले में सपा के जिला पंचायत सदस्य समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक स्कॉर्पियो कार व दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। थाना पूराकलंदर के उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी व्यापारियों को डरा धमकाकर …
अयोध्या। थाना पूराकलंदर पुलिस ने व्यापारी से रंगदारी मांगने व जालसाजी करने के मामले में सपा के जिला पंचायत सदस्य समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक स्कॉर्पियो कार व दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
थाना पूराकलंदर के उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी व्यापारियों को डरा धमकाकर उनसे रंगदारी मांगते थे। तीनों आरोपी काले रंग की स्कार्पियो यूपी 42 बीसी 7301 से वारदात को अंजाम देते थे, जिसे बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान जिला पंचायत सदस्य मान सिंह निवासी निवासी सरियावां, अनूप सिंह निवासी मोईयाकपूरपुर व कल्लू पासी उर्फ अशोक कुमार निवासी हुसेपुर, थाना पूराकलन्दर के रूप में हुई। तीनों ही आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए तीनों को जेल भेज दिया गया।
अनिबुलियन कंपनी के मुख्यआरोपी को पकड़ा
थाना मवई पुलिस ने लंबे अर्से से फरार चल रहे अनिबुलियन कम्पनी के मुख्य आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पर फर्जी कंपनी बना कर लोगों के करोड़ों रुपये हड़पने का मामला दर्ज है। इससे पहले कंपनी से जुड़ी कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह गिरफ्तारी की गई है। कम्पनी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजकुमार श्रीवास्तव पुत्र रामसमुझ को सोमवार को बाबा बाजार चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
पढ़ें-अयोध्या: हरी सब्जियों की आवक तेज, भाव जमीन पर, गर्मी के कारण टमाटर हुआ महंगा
