लखनऊ-बहराइच मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में बेटी की मौत
बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर अरई कला पुल के निकट बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। जिसमें बालिका की मौत हो गई। वहीं पिता बाल बाल बच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिलौरा बसंती निवासी लक्ष्मण …
बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर अरई कला पुल के निकट बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। जिसमें बालिका की मौत हो गई। वहीं पिता बाल बाल बच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिलौरा बसंती निवासी लक्ष्मण यादव अपनी चार साल की बेटी निशा यादव को बाइक पर बिठाकर सड़क के किनारे जा रहे थे। लखनऊ बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र के अरई कला पुल के निकट बाइक सवार ट्रैक्टर ट्राली संख्या यूपी 40 जेड 0473 ने टक्कर मार दी। मौके पर ही चार साल निशा की मौत हो गई। जबकि पिता बाल बाल बच गया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
पढ़ें-बहराइच: लखनऊ बहराइच मार्ग पर हुआ हादसा, युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
